सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म किया, लेकिन CJP का जंतर-मंतर प्रदर्शन रहेगा जारी
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके बोले— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त किए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हमें राहत है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।" उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बावजूद आंदोलन खत्म नहीं होगा।
दिपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।
गौरतलब है कि परीक्षा में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी प्रमुख मांगों पर सरकार से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
Disclaimer: The information provided in this article is for general informational purposes only. While we endeavor to keep the information up to date and correct, News Setu makes no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of the content. Any reliance you place on such information is strictly at your own risk.