politics

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, बोले— देशहित और संभावित हिंसा को देखते हुए लिया फैसला

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में समाप्त किया अनशन; बोले- 65 सांसदों ने भी पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की थी।

News Setu
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, बोले— देशहित और संभावित हिंसा को देखते हुए लिया फैसला

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह, साथ ही लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया।"

उन्होंने बताया कि अनशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसद उनसे मिलने आए या फिर पत्र पर हस्ताक्षर कर उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया। वांगचुक के अनुसार, लंबे समय तक चली बातचीत, विभिन्न शर्तों पर हुई चर्चा और देश में संभावित हिंसा की आशंका को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

हालांकि, वांगचुक ने अपने संदेश में यह भी संकेत दिया कि उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

Disclaimer: The information provided in this article is for general informational purposes only. While we endeavor to keep the information up to date and correct, News Setu makes no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of the content. Any reliance you place on such information is strictly at your own risk.